• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
UK Khabar
  • होम
  • देश
  • मुंबई
    • सामाजिक संस्थाएं
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • चम्पावत
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • उधम सिंह नगर
    • पौड़ी गढ़वाल
    • टिहरी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • रुद्रप्रयाग
    • चमोली
  • अन्य राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • कला/संस्कृति
    • त्यौहार
    • धर्म
  • खेल
  • कारोबार
  • पर्यटन
  • जीवन शैली
    • मोबाइल/टेक्नो
    • घर-अशियाना
    • स्वास्थ्य फिटनेस
    • रसोई
    • विवाह
  • वायरल
  • गैलरी
    • फ़ोटो गैलरी
      • वीडियो गैलरी
  • शख्सियत
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • मुंबई
    • सामाजिक संस्थाएं
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • चम्पावत
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • उधम सिंह नगर
    • पौड़ी गढ़वाल
    • टिहरी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • रुद्रप्रयाग
    • चमोली
  • अन्य राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • कला/संस्कृति
    • त्यौहार
    • धर्म
  • खेल
  • कारोबार
  • पर्यटन
  • जीवन शैली
    • मोबाइल/टेक्नो
    • घर-अशियाना
    • स्वास्थ्य फिटनेस
    • रसोई
    • विवाह
  • वायरल
  • गैलरी
    • फ़ोटो गैलरी
      • वीडियो गैलरी
  • शख्सियत
  • कैरियर
No Result
View All Result
UK Khabar
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड देहरादून

जापान में पर्यटन के क्षेत्र में हैं भारत की 16 कंपनियां, उनमें 50 % का उत्तराखण्डी कर रहे संचालन

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्ड सम्मेलन में जापान से आए प्रवासी उत्तराखण्डी श्री भुवन तिवारी ने उी जानकारी

uk khabar by uk khabar
13th January 2025
in देहरादून
0 0
0
जापान में पर्यटन के क्षेत्र में हैं भारत की 16 कंपनियां, उनमें 50 % का उत्तराखण्डी कर रहे संचालन
0
SHARES
88
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsAppPin it on PinterestShare on Telegram
ADVERTISEMENT
देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्ड सम्मेलन के द्वितीय सत्र में रविवार को पर्यटन विशेषज्ञों और प्रवासी उत्तराखण्डियों ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखण्ड असीमित संभावनाओं से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड पर्यटन विकास के क्षेत्र में नित नई उपलब्धियों के साथ आगे आ रहा है। इस अवसर पर सचिव पर्यटन श्री सचिन कुर्वे भी मौजूद थे।
उत्तराखण्ड सरकार के पर्यटन विभाग के अपर सचिव श्री अभिषेक रोहेला ने दूसरे सत्र मेें चर्चा करते हुए सरकार की तमाम पर्यटन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की महामारी के बावजूद उत्तराखण्डी पर्यटन विकास के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा में रिकार्ड संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। सरकार ने इस बार से शीतकालीन यात्रा भी शुरू की है, जिसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने साहसिक पर्यटन, पर्यटन सर्किट, होम स्टे, उत्तराखण्ड टूरिस्ट पॉलिसी का जिक्र किया और सरकार के स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

ताज ग्रुप के 17 होटल इस वक्त उत्तराखण्ड में और खुलेंगे

ताज ग्रुप के आईएचसीएल के जीएम श्री मनोज मिश्रा ने बताया कि उनके ग्रुप के 17 होटल इस वक्त उत्तराखण्ड में हैं और बहुत जल्द देहरादून का प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका ग्रुप विरासत का सम्मान, सतत विकास के लिए सहभागिता, पर्यावरणीय हितों का ध्यान, स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के अवसर और कौशल विकास जैसे पहलुओं को ध्यान में रखकर काम कर रहा है।
स्टारकैप्स के मेंटर व एकेडेमिक हेड श्री अमिताभ पांडेय ने एस्ट्रो टूरिज्म पर बात की। उन्होंने कौसानी में नक्षत्र सभा की स्थापना से जुडे़ अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में पहुंचना आसान है। वनों की सघनता है। दूरस्थ क्षेत्रों तक में अति दर्शनीय स्थान हैं। ये सारे पहलु एस्ट्रो टूरिज्म को बढ़ावा देने के मजबूत आधार हैं।
राजस एयरोस्पोर्ट्स एंड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ श्री मनीष सैनी ने हेली सेवा के माध्यम से उत्तराखण्ड को जोड़ने पर विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि हिमालय दर्शन के माध्यम से हेली सेवा देने का अनुभव बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमालय में कई ऐसी जगह हैं, जहां तक आप नहीं पहुंच सकते। ऐसी स्थिति में हेली सेवा कारगर साबित हो सकती है। उन्होेंने अपनी प्रस्तावित जायरो एक्सपीडिसन का भी जिक्र किया और कहा कि बहुत जल्द इस पर काम शुरू किया जाएगा।
ईको ग्लैंपस कानाताल के फाउंडर व सीईओ श्री संजीव शर्मा ने कहा कि पर्यावरण का ध्यान में रखते हुए ग्लैंपिंग पर्यटन का ऐसा माध्यम है, जिसके कई लाभ है। सीमित संसाधनों से स्थानीय लोगों के रोजगार के बडे़ जरिये इससे बनाए जा सकते हैं। उन्होंने अपनी संस्था के स्तर पर किए जा रहे कार्यों और उसमें महिलाओं की भागीदारी का खास तौर पर जिक्र किया।
जापान से आए प्रवासी उत्तराखण्डी श्री भुवन तिवारी ने बताया कि जापान में पर्यटन के क्षेत्र में भारत की 16 कंपनियां काम कर रही हैं, जिसका संचालन करने वाले 50 फीसदी उत्तराखण्डी हैं। उन्होंने कहा कि जापान से आने वाले पर्यटक ज्यादातर हरिद्वार व ऋषिकेश ही आते हैं। उन्हें पहाड़ के अन्य स्थानों तक लाने के प्रयास होने चाहिए।
आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एके त्रिपाठी ने कहा कि आयुष व वेलनेस पर देश दुनिया की कितनी रूचि है। इसका पता पिछले दिनों आयोजित वर्ल्ड आयुष कांग्रेस से चल सकता है। इस आयोजन में रिकार्ड रजिस्ट्रेशन हुए हैं। उन्होंने कहा कि वेलनेस का मतलब है कि किन नियमों का पालन करके स्वस्थ रहा जा सकता है। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड आयुष राज्य है। यहां पर दुर्लभतम मेडिकल प्लांट मौजूद हैं। इनका बेहतर उपयोग करके देश दुनिया में उत्तराखण्ड का नाम आगे बढ़ाने के लिए काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश को वर्ल्ड कैपिटल ऑफ योगा घोषित किया गया है। यह वर्ल्ड सिटी ऑफ वेलनेस भी है। उन्होंने आयुष व वेलनेस के संबंध में प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र करते हुए उनके बारे में विस्तार से बताया। पर्यटन विभाग की अधिकारी पूनम चंद्र ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे द्वारा प्रवासी उत्तराखण्डियों और मेहमानों को सम्मानित किया गया। संचालन आरजे काव्य ने किया।
ADVERTISEMENT
Previous Post

घनसाली में नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर : शंकरपाल सजवाण

Next Post

रंग लाए उत्तराखंड सरकार के प्रयास, एक होगा मुंबई कौथिग!

uk khabar

uk khabar

Next Post
रंग लाए उत्तराखंड सरकार के प्रयास, एक होगा मुंबई कौथिग!

रंग लाए उत्तराखंड सरकार के प्रयास, एक होगा मुंबई कौथिग!

website designer in navi mumbaiwebsite designer in navi mumbaiwebsite designer in navi mumbai
  • Trending
  • Comments
  • Latest
विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली के सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल

विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली के सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल

9th February 2026
अब प्रति राशन कार्ड मिलेगा 20 किलो राशन

दिसम्बर 2025 के खाद्यान्न वितरण की अवधि 15 फरवरी 2026 तक बढ़ाई गई

5th February 2026
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के साथ हुई घनसाली जन संघर्ष मोर्चा की बैठक

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के साथ हुई घनसाली जन संघर्ष मोर्चा की बैठक

6th February 2026
Sunswift Vacation Redefines Luxury Travel with Launch of Bespoke, Eco-Conscious Getaways

Sunswift Vacation Redefines Luxury Travel with Launch of Bespoke, Eco-Conscious Getaways

16th February 2026
Sunswift Vacation Redefines Luxury Travel with Launch of Bespoke, Eco-Conscious Getaways

Sunswift Vacation Redefines Luxury Travel with Launch of Bespoke, Eco-Conscious Getaways

16th February 2026
राज्य गठन के 25 साल में उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य ढांचे की  प्रगति, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में  आई कमी

उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों के परिजनों व आंदोलन कारियों को मिलेगी अब ज्यादा पेंशन

12th February 2026
विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली के सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल

विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली के सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल

9th February 2026
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के साथ हुई घनसाली जन संघर्ष मोर्चा की बैठक

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के साथ हुई घनसाली जन संघर्ष मोर्चा की बैठक

6th February 2026

Recent News

उत्तराखण्डी प्रवासियों व उत्तराखंड की तमाम सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों की खबरों को जन जन तक पहुंचाने UKKhabar का निर्माण किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से उत्तराखंड व उत्तराखंडी जनमानस से जुड़ी सामाजिक, सांस्कृतिक व अन्य समाचारों को आप तक पहुंचाने का प्रयास होगा।

Follow Us

वर्गानुसार खोजें

  • Uncategorized
  • अन्य राज्य
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
  • उधम सिंह नगर
  • कला/संस्कृति
  • कारोबार
  • कैरियर
  • खेल
  • गैलरी
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जीवन शैली
  • टिहरी गढ़वाल
  • त्यौहार
  • देश / विदेश
  • देहरादून
  • धर्म
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • फ़ोटो गैलरी
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मुंबई
  • मोबाइल/टेक्नो
  • रसोई
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • वायरल
  • विवाह
  • वीडियो गैलरी
  • शख्सियत
  • सामाजिक संस्थाएं
  • स्वास्थ्य फिटनेस
  • हरिद्वार
  • होम

नवीनतम समाचार

Sunswift Vacation Redefines Luxury Travel with Launch of Bespoke, Eco-Conscious Getaways

Sunswift Vacation Redefines Luxury Travel with Launch of Bespoke, Eco-Conscious Getaways

16th February 2026
राज्य गठन के 25 साल में उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य ढांचे की  प्रगति, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में  आई कमी

उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों के परिजनों व आंदोलन कारियों को मिलेगी अब ज्यादा पेंशन

12th February 2026
विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली के सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल

विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली के सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल

9th February 2026
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के साथ हुई घनसाली जन संघर्ष मोर्चा की बैठक

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के साथ हुई घनसाली जन संघर्ष मोर्चा की बैठक

6th February 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2020 UK Khabar Designed by Saral Infosoft.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • मुंबई
    • सामाजिक संस्थाएं
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • चम्पावत
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • उधम सिंह नगर
    • पौड़ी गढ़वाल
    • टिहरी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • रुद्रप्रयाग
    • चमोली
  • अन्य राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • कला/संस्कृति
    • त्यौहार
    • धर्म
  • खेल
  • कारोबार
  • पर्यटन
  • जीवन शैली
    • मोबाइल/टेक्नो
    • घर-अशियाना
    • स्वास्थ्य फिटनेस
    • रसोई
    • विवाह
  • वायरल
  • गैलरी
    • फ़ोटो गैलरी
      • वीडियो गैलरी
  • शख्सियत
  • कैरियर

© 2020 UK Khabar Designed by Saral Infosoft.

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In