• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
UK Khabar
  • होम
  • देश
  • मुंबई
    • सामाजिक संस्थाएं
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • चम्पावत
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • उधम सिंह नगर
    • पौड़ी गढ़वाल
    • टिहरी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • रुद्रप्रयाग
    • चमोली
  • अन्य राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • कला/संस्कृति
    • त्यौहार
    • धर्म
  • खेल
  • कारोबार
  • पर्यटन
  • जीवन शैली
    • मोबाइल/टेक्नो
    • घर-अशियाना
    • स्वास्थ्य फिटनेस
    • रसोई
    • विवाह
  • वायरल
  • गैलरी
    • फ़ोटो गैलरी
      • वीडियो गैलरी
  • शख्सियत
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • मुंबई
    • सामाजिक संस्थाएं
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • चम्पावत
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • उधम सिंह नगर
    • पौड़ी गढ़वाल
    • टिहरी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • रुद्रप्रयाग
    • चमोली
  • अन्य राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • कला/संस्कृति
    • त्यौहार
    • धर्म
  • खेल
  • कारोबार
  • पर्यटन
  • जीवन शैली
    • मोबाइल/टेक्नो
    • घर-अशियाना
    • स्वास्थ्य फिटनेस
    • रसोई
    • विवाह
  • वायरल
  • गैलरी
    • फ़ोटो गैलरी
      • वीडियो गैलरी
  • शख्सियत
  • कैरियर
No Result
View All Result
UK Khabar
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड वॉकाथॉन को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने दिखाई हरी झंडी

युवाओं से नशामुक्त उत्तराखण्ड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान

uk khabar by uk khabar
23rd October 2026
in उत्तराखंड, खेल
0 0
0
ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड वॉकाथॉन को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने दिखाई हरी झंडी

Oplus_16908288

0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsAppPin it on PinterestShare on Telegram

देहरादून।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज डॉ. बी.आर. आम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकाथॉन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नशामुक्त उत्तराखण्ड की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं सहित सभी प्रतिभागियों से नशामुक्त उत्तराखण्ड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकाथॉन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने और स्वस्थ एवं सशक्त उत्तराखण्ड के निर्माण का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण अभियान है। इस प्रकार के आयोजनों से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ने के साथ ही युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने इस पहल के लिए ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों, आयोजकों एवं विशेष रूप से श्री देवेन्द्र सिंह बिष्ट की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य के साथ ही उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। जिस युवा के हाथों में किताबें होनी चाहिए, जिसे खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए और अपने परिश्रम से भविष्य संवारना चाहिए, यदि वह नशे की गिरफ्त में आ जाता है, तो उसके सपनों के साथ ही परिवार की उम्मीदें भी प्रभावित होती हैं। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रखकर उनकी ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देना हम सभी की जिम्मेदारी है।

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। नशे से दूर रहने के लिए खेल, योग और व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। अच्छी संगति, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली युवाओं को बेहतर भविष्य की ओर ले जाती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहने के साथ ही अपने साथियों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस के प्रयासों से नहीं जीती जा सकती। इसके लिए अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। विद्यालयों, महाविद्यालयों, कार्यस्थलों और खेल मैदानों से नशामुक्ति का संदेश हर घर और हर गांव तक पहुंचाना होगा। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे इस अभियान में केवल सहभागी बनकर न रहें, बल्कि इसका नेतृत्व करें और दूसरों के लिए प्रेरणा बनें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही जनजागरूकता, नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों को सही मार्गदर्शन, परामर्श, उपचार और परिवार का भावनात्मक सहयोग मिलना भी आवश्यक है। नशामुक्त उत्तराखण्ड के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रभावी कार्रवाई के साथ ही सामाजिक जागरूकता और पुनर्वास के प्रयासों में बेहतर समन्वय जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के साथ ही वीरों, तपस्वियों और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की भूमि है। हमारी युवा पीढ़ी को इस गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा, कौशल विकास, खेल, स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करनी हैं। सरकार का प्रयास है कि युवाओं की ऊर्जा का उपयोग प्रदेश और देश के विकास में हो तथा उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के अधिक से अधिक अवसर मिलें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त उत्तराखण्ड का संकल्प केवल किसी एक आयोजन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे अपने आचार, विचार और व्यवहार का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने सभी से ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी से ही एक ऐसे स्वस्थ, सशक्त और नशामुक्त उत्तराखण्ड का निर्माण किया जा सकता है, जहां प्रत्येक युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम से आगे बढ़े तथा प्रत्येक परिवार का भविष्य सुरक्षित और खुशहाल हो।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास, विधायक श्रीमती सविता कपूर, उत्तराखण्ड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष श्री अशोक वर्मा, डॉ. विकास लोईवाल, ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह बिष्ट सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENT
Previous Post

23 अक्टूबर से ईवीएम-वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच, राजनीतिक दलों से प्रतिनिधि नामित करने की अपील

uk khabar

uk khabar

website designer in navi mumbaiwebsite designer in navi mumbaiwebsite designer in navi mumbai
  • Trending
  • Comments
  • Latest
धमातोली विद्यालय का उच्चीकरण सम्मान समारोह, बैनर पर तस्वीरों को लेकर उठे सवाल

धमातोली विद्यालय का उच्चीकरण सम्मान समारोह, बैनर पर तस्वीरों को लेकर उठे सवाल

9th October 2026
चांजी के श्री चंद्र सिंह रावत जी की संकल्पना हो रही साकार, धमातोली में अब इंटर कॉलेज, आगे होगा और विकास

चांजी के श्री चंद्र सिंह रावत जी की संकल्पना हो रही साकार, धमातोली में अब इंटर कॉलेज, आगे होगा और विकास

11th October 2026
जनपद टिहरी में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज, एडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

जनपद टिहरी में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज, एडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

13th October 2026
मुंबई में 20, 21, 22 नवंबर को इगास महोत्सव 2026

मुंबई में 20, 21, 22 नवंबर को इगास महोत्सव 2026

8th October 2026
ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड वॉकाथॉन को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने दिखाई हरी झंडी

ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड वॉकाथॉन को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने दिखाई हरी झंडी

23rd October 2026
जिला योजना समिति के निर्वाचन की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच

23 अक्टूबर से ईवीएम-वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच, राजनीतिक दलों से प्रतिनिधि नामित करने की अपील

23rd October 2026
अब गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी भी समझेगा एआई, सीएम ने किया AI भाषा पोर्टल का शुभारंभ

अब गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी भी समझेगा एआई, सीएम ने किया AI भाषा पोर्टल का शुभारंभ

22nd October 2026
16 नवम्बर रात्रि 9:37 बजे पर शीतकाल लिए बंद होंगे विश्व विख्यात श्री बदरीनाथ धाम जी के कपाट 

16 नवम्बर रात्रि 9:37 बजे पर शीतकाल लिए बंद होंगे विश्व विख्यात श्री बदरीनाथ धाम जी के कपाट 

22nd October 2026

Recent News

उत्तराखण्डी प्रवासियों व उत्तराखंड की तमाम सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों की खबरों को जन जन तक पहुंचाने UKKhabar का निर्माण किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से उत्तराखंड व उत्तराखंडी जनमानस से जुड़ी सामाजिक, सांस्कृतिक व अन्य समाचारों को आप तक पहुंचाने का प्रयास होगा।

Follow Us

वर्गानुसार खोजें

  • Uncategorized
  • अन्य राज्य
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
  • उधम सिंह नगर
  • कला/संस्कृति
  • कारोबार
  • कैरियर
  • खेल
  • गैलरी
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जीवन शैली
  • टिहरी गढ़वाल
  • त्यौहार
  • देश / विदेश
  • देहरादून
  • धर्म
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • फ़ोटो गैलरी
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मुंबई
  • मोबाइल/टेक्नो
  • रसोई
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • वायरल
  • विवाह
  • वीडियो गैलरी
  • शख्सियत
  • सामाजिक संस्थाएं
  • स्वास्थ्य फिटनेस
  • हरिद्वार
  • होम

नवीनतम समाचार

ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड वॉकाथॉन को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने दिखाई हरी झंडी

ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड वॉकाथॉन को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने दिखाई हरी झंडी

23rd October 2026
जिला योजना समिति के निर्वाचन की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच

23 अक्टूबर से ईवीएम-वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच, राजनीतिक दलों से प्रतिनिधि नामित करने की अपील

23rd October 2026
अब गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी भी समझेगा एआई, सीएम ने किया AI भाषा पोर्टल का शुभारंभ

अब गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी भी समझेगा एआई, सीएम ने किया AI भाषा पोर्टल का शुभारंभ

22nd October 2026
16 नवम्बर रात्रि 9:37 बजे पर शीतकाल लिए बंद होंगे विश्व विख्यात श्री बदरीनाथ धाम जी के कपाट 

16 नवम्बर रात्रि 9:37 बजे पर शीतकाल लिए बंद होंगे विश्व विख्यात श्री बदरीनाथ धाम जी के कपाट 

22nd October 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2020 UK Khabar Designed by GoSaral Technologis LLP.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • मुंबई
    • सामाजिक संस्थाएं
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • चम्पावत
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • उधम सिंह नगर
    • पौड़ी गढ़वाल
    • टिहरी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • रुद्रप्रयाग
    • चमोली
  • अन्य राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • कला/संस्कृति
    • त्यौहार
    • धर्म
  • खेल
  • कारोबार
  • पर्यटन
  • जीवन शैली
    • मोबाइल/टेक्नो
    • घर-अशियाना
    • स्वास्थ्य फिटनेस
    • रसोई
    • विवाह
  • वायरल
  • गैलरी
    • फ़ोटो गैलरी
      • वीडियो गैलरी
  • शख्सियत
  • कैरियर

© 2020 UK Khabar Designed by GoSaral Technologis LLP.

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In