देहरादून। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को तरासने और क्रिकेट में पहाड़ के युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने में लिए सतत प्रयास इंपीरियल इंफ्रा के निदेशक संजीव सजवाण अपनी जन्मभूमि यानी उत्तराखंड का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों के प्रति भी कृतज्ञता जताना अपना फर्ज मानते हैं। इसी उदेश्य से देश के प्रसिद्ध निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा की स्मृति में एक पहाड़ी प्रीमियर लीग (PPL) का आयोजन देहरादून में किया जा रहा है।
मंगलवार को झाझरा स्थित निम्बस क्रिकेट अकादमी में पहाड़ी प्रीमियर लीग (PPL) के प्रथम सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खजान दास ने दीप प्रज्वलित कर किया। पहाड़ विकास सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा की स्मृति को समर्पित है।

आयोजन समिति में अध्यक्ष संजीव सजवाण, उपाध्यक्ष मनोज सिंह पंवार, क्रीड़ा अध्यक्ष अरविंद नौटियाल, कोषाध्यक्ष राहुल सजवाण और सचिव अंकित पडियार शामिल हैं। समिति पहाड़ी क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। सायंकाल आयोजित सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया। इस अवसर पर टिहरी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष चंद रमोला, स्वर्गीय जसपाल राणा के पिता नारायण सिंह राणा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश नौटियाल और जौनपुर के पूर्व मंडलाध्यक्ष नारायण सिंह पंवार उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखंड के लोकगायक अज्जू तोमर और सूरज शाह ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। आयोजन में क्रिकेट के साथ पहाड़ की लोकसंस्कृति को भी मंच दिया गया। “खेलो जी जान से” के संदेश के साथ आयोजित पहाड़ी प्रीमियर लीग के मुकाबले 24 अक्टूबर तक चलेंगे।












