उत्तराखंड की जनता राज्य में परिवर्तन का मन बना चुकी है। राज्य में बड़े पैमाने पर भाजपा व अन्य दलों के नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। हालांकि हम यह भी देख रहे हैं कि किसी भी क्षेत्र में पहले से संघर्ष रत कांग्रेस नेता इससे प्रभावित न हो।
-गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस, उत्तराखंड
देहरादून। बीजेपी से नाराज चल रहे दिग्गज नेता और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामशरण नौटियाल आखिरकार कांग्रेस में शामिल हो गए। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के नेतृत्व में उन्हें पार्टी में ज्वाइन कराया गया।
नौटियाल पिछले कुछ दिनों से बीजेपी में खुद के अपमान से आहत थे। वे 2022 में चकराता से बीजेपी के टिकट पर लड़े, प्रीतम सिंह से 9436 वोट से हारे, लेकिन उनकी जौनसार-बावर में पकड़ आज भी मजबूत। अब इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उन्हें विकासनगर या सहसपुर सीट से टिकट दे सकती है।











