• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
UK Khabar
  • होम
  • देश
  • मुंबई
    • सामाजिक संस्थाएं
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • चम्पावत
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • उधम सिंह नगर
    • पौड़ी गढ़वाल
    • टिहरी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • रुद्रप्रयाग
    • चमोली
  • अन्य राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • कला/संस्कृति
    • त्यौहार
    • धर्म
  • खेल
  • कारोबार
  • पर्यटन
  • जीवन शैली
    • मोबाइल/टेक्नो
    • घर-अशियाना
    • स्वास्थ्य फिटनेस
    • रसोई
    • विवाह
  • वायरल
  • गैलरी
    • फ़ोटो गैलरी
      • वीडियो गैलरी
  • शख्सियत
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • मुंबई
    • सामाजिक संस्थाएं
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • चम्पावत
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • उधम सिंह नगर
    • पौड़ी गढ़वाल
    • टिहरी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • रुद्रप्रयाग
    • चमोली
  • अन्य राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • कला/संस्कृति
    • त्यौहार
    • धर्म
  • खेल
  • कारोबार
  • पर्यटन
  • जीवन शैली
    • मोबाइल/टेक्नो
    • घर-अशियाना
    • स्वास्थ्य फिटनेस
    • रसोई
    • विवाह
  • वायरल
  • गैलरी
    • फ़ोटो गैलरी
      • वीडियो गैलरी
  • शख्सियत
  • कैरियर
No Result
View All Result
UK Khabar
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल

बहुगुणा जी की याद में लगाएं हर व्यक्ति एक पौधा

बहुगुणा जी के पुत्र श्री प्रदीप बहुगुणा जी ने की अपील

uk khabar by uk khabar
22nd May 2021
in टिहरी गढ़वाल
0 0
0
बहुगुणा जी की याद में लगाएं हर व्यक्ति एक पौधा
0
SHARES
155
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsAppPin it on PinterestShare on Telegram

टिहरी। पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा जी के पुत्र श्री प्रदीप बहुगुणा जी ने अपने पिता से जुड़ी कई बातों को शेयर करते हुए लोगों से उनकी स्मृति में प्रकृति संरक्षण की अपील की है।

वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रदीप बहुगुणा ने कहा कि शारीरिक रूप से भले ही वे अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वे अपने विचारों में हमेशा जिंदा रहेंगे। उनकी याद में हर व्यक्ति एक पौधा लगाए और प्रकृति संरक्षण का संकल्प ले यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके जन्मदिन 9 जनवरी और पुण्यतिथि 21 मई को पौधे लगाएं। उनकी कर्मस्थली सिल्यारा से पीपल के पौधे रोपकर इसकी शुरुआत कर दी गई है। वहीं पर उनका स्मारक बनाने की भी योजना है।

पांच दशक से भी पहले छोड़ दिया था चावल खाना

उन्होंने बताया कि स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा अपनी आवश्यकताओं को न्यूनतम कर प्रकृति से कम से कम लेने और उसका ऋण चुकाने की बात करते थे। जो कहते थे उसको अपने जीवन में भी उतारते थे। घटते भूजल के प्रति चेताते हुए उन्होंने पांच दशक से भी पहले चावल खाना इसलिए छोड़ दिया था कि धान का पौधा बहुत ज्यादा पानी लेता है।

इसी तरह सेब खाना इसलिए छोड़ दिया था कि इसकी पैकिंग के लिए बड़ी संख्या में पेड़ कटते हैं। कहते थे कि पानी की अपनी जरूरतों को यदि हमने कम नहीं किया और जल संरक्षण की क्षमता वाले पौधों का रोपण और वन संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया तो पानी के लिए तीसरे विश्वयुद्ध की नौबत आ सकती है।

ADVERTISEMENT

बड़े बांधों को बताया था स्थाई समस्या का अस्थाई समाधान

घटती कृषि भूमि और बढ़ती आबादी को देखते हुए उन्होंने वृक्ष खेती और फाइव एफ ट्री और वह भी चौड़ी पत्ती वाले फूड (भोजन), फाॅडर (चारा), फ्यूल (जलाउ लकड़ी) और फर्टीलाइजर (खाद) पौधे रोपने की सलाह दी। बड़े बांधों को स्थाई समस्या का अस्थाई समाधान करार देते हुए वे कहते थे कि हमें नदियों के जल ग्रहण क्षेत्र को सघन वन से आच्छादित करना होगा। इससे जहां देश को स्थाई रूप से पानी मिल सकेगा वहीं नदियों का बहाव भी नियंत्रित होगा। इसके लिए उनका नारा था धार ऐंच पाणी, ढाल पर डाला बिजली बणावा खला, खाला। यानी रन आॅफ द रिवर स्कीम से बिजली पैदा कर पहाड़ की चोटी पर पानी पहुंचा कर तीखे पहाड़ी ढालों पर सघन वनीकरण किया जाय।

सुंदर लाल बहुगुणा ने 19 जून 1956 को राजनीति को छोड़कर सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी। इसी दिन उन्होंने सिल्यारा में अपनी जीवन संगिनी विमला नौटियाल से शादी की। झोपड़ी में शुरू की गई पर्वतीय नव जीवन मंडल संस्था गांधी जी के अहिंसा के प्रयोग का केंद्र बनी। यहां से कई गांधीवादी कार्यकर्ता निकले। यहीं से सुंदर लाल बहुगुणा ने पहले अस्पृश्यता निवारण (मंदिर में हरिजन प्रवेश), शराबबंदी और फिर चिपको आंदोलन चलाया। यहीं से उत्तराखंड के कई गांधीवादी कार्यकर्ताओं का निर्माण हुआ। इनमें धूम सिंह नेगी, घनश्याम सैलानी, चंडी प्रसाद भट्ट, धर्मानंद नौटियाल, सुरेंद्र दत्त भट्ट, भवनी भाई, कुंवर प्रसून, विजय जड़धारी, प्रताप शिखर और पांडुरंग हेगड़े प्रमुख हैं। इन्होंने बाद में सुंदर लाल बहुगुणा के साथ और स्वतंत्र रूप से भी कई आंदोलन चलाए।

टिहरी बांध के खिलाफ किया 74 दिन का उपवास

पांडुरंग हेगड़े जो सिल्यारा में एमएसडब्लू का फील्ड वर्क करने आए थे सुंदरलाल बहुगुणा के दर्शन से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने कर्नाटक में पेड़ों को बचाने का अप्पिको आंदोलन छेड़ दिया। शराबबंदी, चिपको और टिहरी बांध विरोधी आंदोलन के दौरान सुंदरलाल बहुगुणा ने लंबे उपवास भी किए। इनमें टिहरी बांध के खिलाफ 74 दिन का उपवास भी शामिल है।

सिल्यारा आश्रम को बनाया था गांधीजी के ग्राम स्वराज की प्रयोगशाला

बहुगुणा दंपति ने सिल्यारा आश्रम को गांधीजी के ग्राम स्वराज की प्रयोगशाला बना डाला। तब लड़िकयों को पढ़ाने की परंपरा नहीं थी। उन्होंने आश्रम में बालिकाओं के लिए आवसीय स्कूल खोला। इसमें उन्हें पढ़ाई के अलावा सामान्य कामकाज व सिलाई, कताई, बुनाई भी सिखाई जाती थी। यही नहीं वे शाम को गांव में जाकर महिलाओं को भी उनके घरों में जाकर पढ़ाने लगे। महिलाओं के सहयोग से गांव में शराबबंदी भी की।

ADVERTISEMENT
Previous Post

पात्र वंचित राशन कार्डों को प्रथमिकता के आधार पर करें ऑनलाइन : DM

Next Post

टिहरी जनपद में बांटी जाएगी आयुष रक्षा किट

uk khabar

uk khabar

Next Post
टिहरी जनपद में बांटी जाएगी आयुष रक्षा किट

टिहरी जनपद में बांटी जाएगी आयुष रक्षा किट

website designer in navi mumbaiwebsite designer in navi mumbaiwebsite designer in navi mumbai
  • Trending
  • Comments
  • Latest
प्रेसिडेंट कप इंडिया 2026 टूर्नामेंट में खेलेंगी 16 टीमें, 31 मार्च से आयोजन

प्रेसिडेंट कप इंडिया 2026 टूर्नामेंट में खेलेंगी 16 टीमें, 31 मार्च से आयोजन

23rd March 2026
डेयरी टेक हिमालय पुणे ने जीता उत्तराखंड चैलेंजर्स कप सीजन-10 का खिताब

डेयरी टेक हिमालय पुणे ने जीता उत्तराखंड चैलेंजर्स कप सीजन-10 का खिताब

30th March 2026
पूर्व विधायक भीमलाल आर्य की कांग्रेस में एंट्री, भाजपा को जीत के लिए घनसाली में बदलना पडेगा चेहरा !

पूर्व विधायक भीमलाल आर्य की कांग्रेस में एंट्री, भाजपा को जीत के लिए घनसाली में बदलना पडेगा चेहरा !

30th March 2026
नवी मुंबई में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया देवभूमि चैरीटेबल ट्रस्ट का होली मिलन समारोह

नवी मुंबई में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया देवभूमि चैरीटेबल ट्रस्ट का होली मिलन समारोह

4th March 2026
डेयरी टेक हिमालय पुणे ने जीता उत्तराखंड चैलेंजर्स कप सीजन-10 का खिताब

डेयरी टेक हिमालय पुणे ने जीता उत्तराखंड चैलेंजर्स कप सीजन-10 का खिताब

30th March 2026
पूर्व विधायक भीमलाल आर्य की कांग्रेस में एंट्री, भाजपा को जीत के लिए घनसाली में बदलना पडेगा चेहरा !

पूर्व विधायक भीमलाल आर्य की कांग्रेस में एंट्री, भाजपा को जीत के लिए घनसाली में बदलना पडेगा चेहरा !

30th March 2026
प्रेसिडेंट कप इंडिया 2026 टूर्नामेंट में खेलेंगी 16 टीमें, 31 मार्च से आयोजन

प्रेसिडेंट कप इंडिया 2026 टूर्नामेंट में खेलेंगी 16 टीमें, 31 मार्च से आयोजन

23rd March 2026
नई टिहरी में करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत, जिलाधिकारी ने किया मार्च पास्ट का शुभारंभ

नई टिहरी में करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत, जिलाधिकारी ने किया मार्च पास्ट का शुभारंभ

6th March 2026

Recent News

उत्तराखण्डी प्रवासियों व उत्तराखंड की तमाम सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों की खबरों को जन जन तक पहुंचाने UKKhabar का निर्माण किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से उत्तराखंड व उत्तराखंडी जनमानस से जुड़ी सामाजिक, सांस्कृतिक व अन्य समाचारों को आप तक पहुंचाने का प्रयास होगा।

Follow Us

वर्गानुसार खोजें

  • Uncategorized
  • अन्य राज्य
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
  • उधम सिंह नगर
  • कला/संस्कृति
  • कारोबार
  • कैरियर
  • खेल
  • गैलरी
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जीवन शैली
  • टिहरी गढ़वाल
  • त्यौहार
  • देश / विदेश
  • देहरादून
  • धर्म
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • फ़ोटो गैलरी
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मुंबई
  • मोबाइल/टेक्नो
  • रसोई
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • वायरल
  • विवाह
  • वीडियो गैलरी
  • शख्सियत
  • सामाजिक संस्थाएं
  • स्वास्थ्य फिटनेस
  • हरिद्वार
  • होम

नवीनतम समाचार

डेयरी टेक हिमालय पुणे ने जीता उत्तराखंड चैलेंजर्स कप सीजन-10 का खिताब

डेयरी टेक हिमालय पुणे ने जीता उत्तराखंड चैलेंजर्स कप सीजन-10 का खिताब

30th March 2026
पूर्व विधायक भीमलाल आर्य की कांग्रेस में एंट्री, भाजपा को जीत के लिए घनसाली में बदलना पडेगा चेहरा !

पूर्व विधायक भीमलाल आर्य की कांग्रेस में एंट्री, भाजपा को जीत के लिए घनसाली में बदलना पडेगा चेहरा !

30th March 2026
प्रेसिडेंट कप इंडिया 2026 टूर्नामेंट में खेलेंगी 16 टीमें, 31 मार्च से आयोजन

प्रेसिडेंट कप इंडिया 2026 टूर्नामेंट में खेलेंगी 16 टीमें, 31 मार्च से आयोजन

23rd March 2026
नई टिहरी में करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत, जिलाधिकारी ने किया मार्च पास्ट का शुभारंभ

नई टिहरी में करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत, जिलाधिकारी ने किया मार्च पास्ट का शुभारंभ

6th March 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2020 UK Khabar Designed by Saral Infosoft.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • मुंबई
    • सामाजिक संस्थाएं
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • हरिद्वार
    • अल्मोड़ा
    • चम्पावत
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • उधम सिंह नगर
    • पौड़ी गढ़वाल
    • टिहरी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • रुद्रप्रयाग
    • चमोली
  • अन्य राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • कला/संस्कृति
    • त्यौहार
    • धर्म
  • खेल
  • कारोबार
  • पर्यटन
  • जीवन शैली
    • मोबाइल/टेक्नो
    • घर-अशियाना
    • स्वास्थ्य फिटनेस
    • रसोई
    • विवाह
  • वायरल
  • गैलरी
    • फ़ोटो गैलरी
      • वीडियो गैलरी
  • शख्सियत
  • कैरियर

© 2020 UK Khabar Designed by Saral Infosoft.

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In